Immunity Kaise Badhaye :पूरी जानकारी, प्रकार और लक्षण 

immunity kaise badhaye ? यह सवाल सबके मन में पैदा होता है परंतु इसका जवाब किसी-किसी को नहीं मिल पाता अक्सर हम चाहते हैं कि हमारी इम्यूनिटी बढ़े परंतु हमें पता ही नहीं होता है कि हमें अपनी इम्यूनिटी कैसे बनानी है । अगर हम बात करें इम्युनिटी की तो इम्यूनिटी हमारे शरीर का वह ऊर्जा है जो हमें सभी बीमारियों से दूर रखती है और हमें स्वास्थ्य प्रदान करती है । आज हम इस लेख में इन्हीं चीजों के बारे में बात करेंगे और आपको हम विस्तार से यह भी बताएंगे कि immunity kaise badhaye या फिर इम्युनिटी बढ़ाने का तरीका । इम्यूनिटी कैसे बढ़ा सकते हैं और हमारे शरीर में इम्यूनिटी का क्या-क्या प्रभाव पड़ता है । इम्यूनिटी कम होने के क्या-क्या लक्षण है अगर आप चाहते हैं कि आपकी इम्यूनिटी बढ़े तो आप को क्या-क्या खाना है इसमें लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे। 

Immunity kya hai ?

 

इम्यूनिटी का मतलब होता है कि शरीर की बीमारियों और इन्फेक्शन आदि से लड़ने की ताकत जो हमें देता है उसे हम इम्यूनिटी कहते हैं अगर हम सिंपल भाषा में कहें तो इम्यूनिटी बॉडी का वह डिफेंस सिस्टम होता है जो हमें बीमारी से protect या सेफ रखता है। इम्यूनिटी का पता कैसे लगे कि वह कम है  कि अधिक अगर आपको जल्दी ही  सर्दी खांसी हो जाती है तो आपकी इम्यूनिटी वीक हो सकती है अगर आपको कुछसमय के बाद सर्दी खांसी होती है या फिर आपको सर्दी के मौसम में कोई भी प्रकार की बीमारी नहीं लगती है तो इम्यूनिटी आपकी बहुत ही स्ट्रांग है । 

Immunity के प्रकार 

 

अगर हम बात करे  इम्यूनिटी की तो इम्यूनिटी के भी दो प्रकार होते हैं एक होता है इंटेंट(innate) इम्यूनिटी एक होता है एक्वायर्ड(aquired) इम्यूनिटी

इंटेंट इम्यूनिटी (innate Immunity) 

 

यह इम्यूनिटी वह होती है जो हमें जन्म से मिलती है।बॉडी की जो पहले प्रोटेक्शन होती है और जो कीटाणु आदि बॉडी में घुसती है उससे रोकने की कोशिश करती है।अगर हम बात करें जैसे कि स्किन  ,white blood cell और stomach एसिड इसमें यह इम्यूनिटी हेल्प करती है। यह जल्दी काम करती है और बीमारी  के लिए नहीं होती है । 

एक्वायर्ड इम्यूनिटी(acquired immunity)

 

एक्वायर्ड इम्यूनिटी वह होती है जो हमें टाइम के साथ-साथ मिलती है जब बॉडी किसी बीमारी से लड़ती है तो  बॉडी उस बीमारी  को याद रख लेती है अगली बार वही इन्फेक्शन आए तो बॉडी जल्दी ही उसे ठीक कर देती है । हेल्दी खान पान,व्यायाम और अच्छी लाइफस्टाइल से यह अक्सर स्ट्रॉन्ग होती है। 

 

विशेषता प्राकृतिक इम्यूनिटी (Innate Immunity) अर्जित इम्यूनिटी (Acquired Immunity)
अर्थ जन्म से मिलने वाली  immunity समय के साथ विकसित होने वाली  immunity
गति तेजी से काम करती है थोड़ा समय लेती है
सुरक्षा सामान्य सुरक्षा देती है विशेष रोगों से सुरक्षा देती है
उदाहरण त्वचा, श्लेष्मा (mucus), पेट का अम्ल टीकाकरण, एंटीबॉडी
कैसे मजबूत करें यह प्राकृतिक होती है अच्छा भोजन, व्यायाम और टीकाकरण से मजबूत होती है

यह भी पढ़े : Body Kaise Banaye : Full Guide

इम्युनिटी का हमारे शरीर का क्या संबध है

 

इम्यूनिटी का संबंध हमारे शरीर की सुरक्षा से होता है। यह बॉडी को सारी बीमारियों से दूर रखता है और आने वाली बीमारियों से हमारी रक्षा कराता है अगर हमारे शरीर की इम्युनिटी स्ट्रांग रहेगी तो हमारा शरीर बीमारियों से कम युक्त रहने लग जाएगा ।अगर हम सरल भाषा में जाने तो इम्यूनिटी हमारे शरीर का सुरक्षा कवच है जो हमें बीमारियों से बचाकर हमें सेहतमंद रखता है । 

  • इम्यूनिटी शरीर को इंफेक्शन से बचाती है
  • बॉडी को ताकत देने में मदद करती है 
  • बीमारी से लड़ने की ताकत देता है 

Immunity Kaise Badhaye :इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करे ? 

 

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हमें अपना अच्छा खान-पान नियमित व्यायाम और अपनी सही लाइफ स्टाइल रखनी होगी तभी हम अपनी इम्यूनिटी स्ट्रांग बना  पाएंगे । इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए हमें अपनी अच्छी आदतों को विकसित करना होगा साथ ही साथ हमें संतुलित आहार,रोज व्यायाम करना होगा, हमें पूरी नींद भी लेनी होगी । अगर आपको हम विस्तार में बताएं तो यह कुछ आसान तरीका है जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ा सकती है।

  • संतुलित आहार ले-हरी सब्जी फल या फिर घर का खाना
  • रोज व्यायाम करें-कम से कम एक घंटा
  • धूप ले– 40 मिनट विटामिन डी के लिए
  • तनाव कम रखें- ज्यादा तनाव इम्यूनिटी को कम करता है
  • विटामिन सी ले – नींबू,संतरा,आंवला आदि खाएं
  • दही और ड्राई फ्रूट खाएं-इम्यूनिटी यह बढ़ता है 

Immunity कम होने होने लक्ष्ण

Immunity Kaise Badhaye

 

इम्यूनिटी कम होने के लक्षण यानी आपको बीमारियां ज्यादा लगना ।इसका सीधा संबंध बीमारियों से है अगर आपकी इम्यूनिटी कम है तो आपको बीमारियों से लड़ने में प्रॉब्लम आ सकती है कुछ आम लक्षण यह भी हो सकते हैं ।

  • इंफेक्शन बढ़ता है।
  • अधिक सर्दी खांसी हो सकती है।
  • एनर्जी लेवल कम होने लगता है।
  • कब्ज की समस्या होने लगती है  या  दस्त आदि बार-बार होते है।
  • रूखी सूखी स्किन ,अधिक हेयर फॉल होता है।
  • चोट को ठीक होने में समय लगता है ।
  • बीमारी के बाद रिकवर होने में नॉर्मल या ज्यादा समय लगता है । 

Do Follow : Immunity Kaise Badhaye

निष्कर्ष 

हमने आपको इस लेख में immunity kaise badhaye के बारे में बताया है कि आप इम्यूनिटी को कैसे बढ़ा सकते हैं और साथ ही साथ हमने आपको यह भी विस्तार से बताया है की इम्युनिटी कम होने के क्या लक्षण हो सकते हैं अगर आप इम्यूनिटी कम होने के कारण परेशान है तो आप इस लेख को पढ़कर अपनी इम्यूनिटी को भी बढ़ा सकते हैं साथ ही साथ आप यह भी जान सकते हैं की इम्युनिटी कम होने की हमारे अंदर क्या-क्या लक्षण है।शरीर से लड़ने के लिए हमारे लिए सिर्फ एक मात्र इम्यूनिटी ही काम आती है अगर हम इसको कम कर दे तो हमारे शरीर में अधिक से अधिक बीमारियां भी लग जाती है अगर आप चाहते हैं इम्यूनिटी बढ़ाना तो आप इस लेख के साथ जा सकते हैं। 

FAQ :अधिकतर पूछने वाले सवाल 

 

Ques.शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

Ans.शरीर में आपको इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर वस्तु को खान-पान में शामिल करना होगा जैसे नींबू,आंवला आदि 

 

Ques.इम्युनिटी बहुत तेजी से कैसे बढ़ाएं?

Ans.इम्यूनिटी बहुत तेज करने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में काम करना होगा आपको समय पर सोना और समय पर जग करके व्यायाम करना होगा और खान-पान भी शुद्ध और स्वस्थ आहार भी ग्रहण करना होगा। 

 

Ques.कमजोर इम्यूनिटी होने पर क्या करें?

Ans.कमजोर इम्यूनिटी होने पर बिना हाथ धोएं अपने नाक,कान और मुंह को हाथ ना लगाये पर्याप्त नींद लीजिए मात्र 8 घंटे की नींद आपके लिए पर्याप्त है और सुबह व्यायाम करें। 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top